उत्तरी कोरिया के निशाने पर जापान: दागी मिसाइल

 

सोल। अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद उत्तरी कोरिया ने एक बार फिर जापान के ऊपर से प्रशांत महासागर में बलिस्टिक मिसाइल दागा है। प्योंगयांग ने यह मिसाइल संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए ताजा व्यापार प्रतिबंधों के जवाब में छोड़ी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इसी हफ्ते नॉर्थ कोरिया के बढ़ते मिसाइल प्रोग्राम और ऐटमिक हथियारों की वजह से बढ़ते तनाव की वजह से उसपर अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाए थे।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मिसाइल टेस्ट के बाद आज फिर से आपातकालीन बैठक बुलाई है। यूएस पसिफिक कमांड ने पुष्टि कर दी है कि नॉर्थ कोरिया ने एक मध्यमवर्ती गति का बलिस्टिक मिसाइल (ढ्ढक्रक्चरू) प्रशांत महासागर में छोड़ा है। हालांकि, यह अमेरिका के सैन्य अड्डा माने जाने वाले गुआम या उत्तरी अमेरिका के लिए खतरा नहीं पैदा करता।
इसी महीने नॉर्थ कोरिया ने अपना छठा और सबसे शक्तिशाली परमाणु बम का परीक्षण किया था। प्योंगयांग ने दावा किया था कि यह हाइड्रोजन बम है जो कि मिसाइल में फिट हो सकता है। प्योंगयांग द्वारा लगातार हथियार विकसित करने के बाद से ही कोरियाई द्वीप के आसपास के क्षेत्रों में तनाव बरकरार है।