लंदन में मेट्रो ट्रेन में धमाका: कई घायल

 

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शुक्रवार सुबह को एक अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाके का खबर है। धमाके के कारण कई लोग घायल हो गए हैं। धमाके के बाद डर के मारे लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इस हमले में कई लोगों के चेहरे झुलस गए। दक्षिणी लंदन के पार्सन्स ग्रीन इलाके की यह घटना है। सोशल मीडिया में आई तस्वीरों में एक प्लास्टिक की बाल्टी जैसी चीज में आग जलती दिखाई दे रही है। तस्वीरों में पास में एक बैग भी दिखाई दे रहा है। धमाके का कारणों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। धमाका सुबह 8.20 बजे हुआ है। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार पुलिस अधिकारी और ऐम्बुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं। ट्रेन सर्विस को फिलहाल रोक दिया गया है। एक यात्री ने बताया कि अचनाक से धमका हुआ और चारों तरफ गुबार फैल गया।