प्रियंका गांधी का नजदीकी संदीप के तार बब्बर खालसा से जुड़े

 

 

लखनऊ। पंजाब पुलिस ने नाभा जेल ब्रेक कांड केस में यूपी से तीन 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। उसमें एक नाम संदीप तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी का है। पंजाब पुलिस संदीप के तार बब्बर खालसा से जोड़ रही है। पंजाब पुलिस की रडार पर आया संदीप तिवारी की तस्वीर कई कांग्रेसी दिग्गजों के साथ नजर आ रही है। संदीप तिवारी गांधी परिवार का चहेता भी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने 2012 में सुल्तानपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसके लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने रोड शो किया था।
कोतवाली नगर के सिविल लाइन एरिया में रहने वाला संदीप तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट था। यहीं से उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। धीरे-धीरे कांग्रेस में उसने अपनी अच्छी पैठ बना ली। 2012 में उसने स्थानीय दिग्गजों को मात देते हुए सुल्तानपुर सीट से असेम्बली इलेक्शन का टिकट हासिल कर लिया। कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने उसके लिए कैंपेन किया। हालांकि, संदीप तिवारी 10 हज़ार वोट पाकर पांचवें स्थान पर रहा।
सूत्र बताते हैं कि जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष से लेकर संगठन के फेरबदल तक संदीप तिवारी कराता था।। इसका नतीजा 2009 में जिले से एमपी की सीट जीतने वाली कांग्रेस यहां हाशिए पर आ गई। यही नहीं गांधी परिवार खासकर प्रियंका गांधी और कैप्टन सतीश शर्मा के आगे पीछे रहकर संदीप ने लखनऊ के ब्यूरोक्रेट में भी मज़बूत पकड़ बना ली। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता संदीप तिवारी की तलाश में पुलिस ने बीते दिनों हरदोई में भी छापेमारी की थी । पंजाब पुलिस ने अब उन्हें कोर्ट में पेश किया है। उसेअब तीन दिन तक उसे रिमांड पर लिया है। पंजाब पुलिस ने संदीप की गिरफ्तारी की कोई खास वजह नहीं बताई। इस बारे में जिले के अधिकारियों को कोई खबर नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले को बब्बर खालसा संगठन की फंडिंग से जोडक़र देखा जा रहा है। ये भी आरोप है कि नाभा जेल कांड के आरोपी गैंगेस्टर गोपी घनश्यामपुरा को छुड़ाने के लिए संदीप ने तैयारी की थी। मालूम हो कि संदीप तिवारी पर सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा का खास ध्यान रहता है जिसके चलते ही उसको राजधानी में एक पेट्रोल पंप भी आवंटित हुआ है।