महाकवि निराला के पौत्र की मौत

इलाहाबाद। महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी की आज तडक़े यहां मृत्यु हो गई।
दारागंज में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने बालू के ठेकेदार गगन निषाद पर बम और गोलियों से हमला किया था। अखिलेश त्रिपाठी भी एक बम की चपेट में आकर घायल हुए और उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दारागंज थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि कल हुए हमले में घायल अखिलेश की आज सुबह मौत हो गई और आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस हमले में तीन लोग घायल हुए थे। बालू के ठेकेदार गगन निषाद के पैर में गोली लगी और उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।