राज बोले: मोदी पर सोशल मीडिया पड़ रहा भारी

 

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा है कि जिस सोशल मीडिया की मदद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता प्राप्त की अब वही सोशल मीडिया मोदी ओर बीजेपी के भारी पड़ रहा है। यह बात राज ठाकरे ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखी है।
राज ठाकरे ने अपने फेसबुक पर लिखा है जैसा आप बोते हैं वैसा ही काटते हैं। बीजेपी के लिए यह कहावत सच साबित हुई है। बीजेपी ने भ्रामक मीडिया कैंपेन चलाकर आम आदमी के साथ छल किया, अब सोशल मीडिया का वही हथियार बीजेपी पर उल्टा पड़ रहा है। 2014 का चुनाव जीतने के लिए नैतिकता और सिद्धांत का त्याग किया गया।
राज ठाकरे ने लिखा, लोगों की भावनाएं भडक़ाने के लिए हर हथकंडे अपनाए गए। जिन लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई उनका अपमान किया गया। विरोध की आवाज दबा दी गई। अगर सरकार अच्छा काम करती तब जनता इसे नजरअंदाज कर देती। वादे पूरे करने की बात तो छोड़ दीजिए सबसे ज्यादा दुखद ये है कि उन वादों को चुनावी जुमला बताया गया।