बैंक कल से चार दिन बंद: एटीएम होगा सहारा

 

नई दिल्ली। कल यानी शुक्रवार से बैंक चार दिन के लिए बंद हो रहे हैं। इस त्योहारी सीजन में लगातार चार दिन तक बैंकों की छुट्टी रहेगी। 29 सितंबर को नवमी और 30 सितंबर को दशहरा होगा। इन दोनों दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद एक अक्टूबर को रविवार है और दो अक्टूबर को गांधी जयंती है। ऐसे में बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। बैंकों में लगातार चार दिन की छुट्टी रहने से पहली तारीख कोर सैलरी पाने वाले सरकारी वा प्राइवेट कर्मचारी असमंजस में हैं कि उनका वेतन कब आएगा। ऐसे में हो कसता है कि कुछ लोगों का वेतन 28 सितंबर को ही आए जाए और कुछ का 3 अक्टूबर को आए। वहीं दूसरी बैंक बंद होने की सूरत में अब केवल एटीएम ही सहारा होगा।
लिस्ट
29 सितंबर: महानवमी
30 सितंबर : दशहरा
1 अक्टूबर : रविवार
2 अक्टूबर : गांधी जयंती