आजम बोले: हम बहादुर शाह की नस्ल से हैं

आगरा। सपा महासचिव आजम खान ने आज यहां कहा कि यह वतन हमारे पूर्वजों का है और लोगों में फैलायी जा रही नफरत मोहब्बत का अधिकार छीन रही है। सपा अधिवेशन में भाग लेने आये आजम ने कहा कि खून के धब्बे और नफरत हम हिन्दुस्तानियों में मोहब्बत का हक छीन रही है। यह वतन हमारे पूर्वजों का है। हमें वतन से बेदखल करने की बातें कहीं जा रही हैं। हमारे ही वोटों से सरकारें बदल जाती हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि हिम्मत रखे बादशाह मुसलमानों का वोट आपके साथ है। उन्होंने बुजुर्गों, नौजवानों और किसानों से समाजवादियों की ताकत बनने की बात कही। हम बहादुर शाह की नस्ल से हैं। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर 1990 से 5 अक्टूबर 2017 का सफर यादगार है। उन्होंने अखिलेश यादव को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई भी दी।