लोहिया की पुण्यतिथि: टीपू को मिला आर्शीवाद

 

लखनऊ। समाजवाद के शिखर पुरूष, महान दार्शनिक, विचारक, डा0 राममनोहर लोहिया की 50वीं पुण्यतिथि राजधानी लखनऊ स्थित लोहिया पार्क में मनायी गयी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने डा0 लोहिया की आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। जहां नेता जी मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को आशीर्वाद भी दिया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में लोहिया सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने डा0 लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। लोहिया सभागार में उपस्थित समाजवादी पार्टी के कार्यकश्र्राओं को सम्बोधित करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज का सौभाग्य है कि डा0 लोहिया वहां से सांसद रहे हैं। डा0 लोहिया जातिवाद के विरूद्ध थे। उन्होंने जो नीतियां बनायी और समाजवादियों को रास्ता दिखाया उन्हीं सिद्धांतों पर चलने का काम समाजवादी सरकार में हुआ। डा0 लोहिया ने हमेशा विषमता और अन्याय का विरोध किया। उन्होंने गरीबों, दलितों, पिछड़ो, अल्पसंख्यको, महिलाओं, को राजनीति में आगे बढ़ाया। डा0 लोहिया ने मानव जाति में व्याप्त हर प्रकार की गैर बराबरी को दूर करने के लिये सप्त क्रांति का सिद्धांत दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार की विकास आधारित नीतियों को जनता की समृद्धि और खुशहाली का कारगर तरीका बताया। लेकिन भाजपा सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को रोका है। जिससे विकास अवरूद्ध हुआ है और देश पीछे चला गया। भाजपा की सरकार में मंहगाई से जनता बेहाल हैं। भाजपा दिवाली पर भी राजनीति कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जाति-धर्म के आधार पर राजनीति नहीं होनी चाहिये। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने देश को उलझा दिया है। समाजवादी सिद्धांतो और विकास कार्यों से बीजेपी के लोग घबराते है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में अवस्थापना निर्माण के कार्य हुए थे। फिर भी जनता को भाजपा ने गुमराह कर दिया गया। जनता के सामने सच्चाई लाना समाजवादियों की सबसे बड़ी चुनौती हैं। समाजवादियों का मुद्दा किसान और विकास ही रहेगा। श्री यादव ने कहा कि जेपी -लोहिया का रास्ता न्याय का है। सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई समाजवादी ही लड़ेंगे। यूपी से ही परिवर्तन होगा। वे हमारे विकास के पत्थर हटा रहे हैं तो हम उनकी सरकार हटा देंगे। 2019 में बड़े राजनीतिक परिवर्तन के लिए अभी से तैयारी करना है। श्री यादव ने केन्द्र और राज्य सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला होने की बात कही। आये दिन मुख्यमंत्री योगी जी का पुलिस को भ्रष्टाचार बताना शासन के अक्षम नीतियों को ही दर्शाता है। पैसा वाला परिवारवाद पर बहस क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पचास हजार रूपये से कुछ ही दिनों में सैकड़ों करोड़ की सम्पश्रि खड़ा होने की जो चर्चा सामने आ रही है वह आर्थिक भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण है। आज देश में डा0 लोहिया की अर्थनीति एवं सुचिता आधारित राजनीति की आवश्यकता है। जिससे राजनीति जनकल्याण का माध्यम बन सके। कन्नौज लोकसभा के निवासी एवं लोहिया के 1967 में चुनाव संयोजक रहे डा0 लज्जाराम शर्मा ने लोहिया के साथ अनेक संस्मरणों को याद किया। उन्होंने लोहिया की सामाजिक नीतियों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि डा0 लोहिया बड़े नेता थे।