राहुल की ताजपोशी: प्रस्ताव पारित केवल, एलान बाकी

 

लखनऊ। यूपी कांग्रेस कमेटी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति एवं प्रदेश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के चुनाव का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हो गया। इससे पहले, नवनिर्वाचित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की बैठक में प्रदेशभर से आए पीसीसी प्रतिनिधियों, जिला एवं शहर अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव अधिकारी किशोर उपाध्याय, सांसद एमए खान एवं पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी तथा अतिरिक्त प्रदेश चुनाव अधिकारी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा जबकि वयोवृद्ध नेता रामकृष्ण द्विवेदी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति एवं प्रदेश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के चुनाव का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपने का प्रस्ताव रखा। इन दोनों प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक का संचालन संगठन चुनाव के प्रदेश चुनाव अधिकारी किशोर उपाध्याय एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री हनुमान त्रिपाठी ने किया। हम बनेंगे राहुल की ताकत-राजबब्बर राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस में महात्मा गांधी के समय से संगठनात्मक चुनाव की महान परम्परा आज तक कायम है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों का एक फर्ज, धर्म और कर्तव्य बनता है कि जिसने हम सभी को एक नई ऊर्जा और ताकत दी है। गांधी जी के मूल्यों को आगे ले जाने का कार्य किया है, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक स्वर से राहुल गांधी को एआईसीसी का अध्यक्ष बनाने का निर्णय लेती है। हम सभी राहुल की ताकत बनेंगे, उनके नेतृत्व में संघर्ष करेंगे। सांसद डॉ. संजय सिंह, विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना, एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व मंत्री राजबहादुर ने कहा कि राहुल गांधी मजदूरों, किसानों के मसीहा बनकर उभरे हैं। देश को भाजपा शासन से मुक्त करें और प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी की अगुवाई करें।