मुंबईकरों ने शुरू किया चिपको आंदोलन

 

 

मुंबई। पेड़ों को बचाने के लिए हुए ऐतिहासिक चिपको आंदोलन की याद दिला दी है। बस फर्क यह है कि तब उत्तराखंड में पेड़ों को कटने से बचाने के लिए लोग उनसे चिपके, अब मुंबई के लोग पेड़ों को गले लगा रहे हैं। शनिवार को मुंबई वासियों ने मेट्रो शेड प्रॉजेक्ट के तहत कटने वाले पेड़ों को बचाने के लिए उन्हें गले लगाया। इस मुहिम के लिए एक विडियो सॉन्ग भी रिलीज किया गया है, जिसमें पीयूष मिश्रा भी हैं और गाते नजर आ रहे हैं।
मामला मुंबई के आरे कॉलोनी में मेट्रो-3 के तहत बनने वाले शेड के विरोध का है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शुरुआत में कहा था कि शेड के लिए करीब 250 पेड़ काटे जाएंगे। अब सामने आया है कि 3 हजार से अधिक पेड़ संकट में हैं। इसका विरोध कर रहे ऐक्टिविस्टों का कहना है कि अथॉरिटी आरे कॉलोनी के 30 हेक्टेयर के ग्रीन एरिया को भर रही है। इससे पेड़ों को खतरा है।