साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट कप्तान क्लाइव राइस का निधन

clive
जोहानिसबर्ग। पूर्व ऑलराउंडर और दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद उसके पहले कप्तान क्लाइव राइस का आज निधन हो गया। वह 66 साल के थे। राइस ब्रेन ट्यूमर से पीडि़त थे।उन्होंने अपनी अधिकतर क्रिकेट उस दौर में खेली जब दक्षिण अफ्रीका रंगभेद की नीति के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर था। उन्हें 1971 – 72 के आस्ट्रेलिया दौरे के लिये चुना गया था लेकिन दक्षिण अफ्रीकी सरकार की रंगभेद की नीति की वजह से वह दौरा रद्द कर दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका ने जब नवंबर 1991 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की तो राइस को कप्तान नियुक्त किया गया। उनकी टीम ने भारत के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।