सोनिया की तबियत नासाज: राहुल बोले सब ठीक

 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रिपोट्र्स के मुताबिक उनकी पेट में गड़बड़ी की शिकायत है। डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर मां की तबीयत के बारे में जानकारी दी और कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।
सोनिया को शुक्रवार को ही शिमला से दिल्ली लाया गया। शाम 5 पांच बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। पिछले साल भी सोनिया गांधी का उपचार इस अस्पताल में हो चुका है।