इस बार लखनऊ महोत्सव कैंसिल

 

 

लखनऊ। राजधानी के लोगों के लिए एक बुरी खबर है। चुनाव के कारण हर साल होने वाला लखनऊ महोत्सव इस साल नहीं होगा। सूत्रों के अनुसार निकाय चुनाव के बाद महोत्सव कराया जायेगा। मालूम हो कि 25 नवंबर से 5 दिसम्बर तक हर साल महोत्सव का आयोजन किया जाता है मगर इस बार चुनाव की घोषणा के चलते इसको फरवरी में किया जायेगा।