सोनिया हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज

 

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगारम हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सोनिया की तबियत अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।
शुक्रवार को पेट से संबंधित किसी परेशानी की शिकायत के बाद सोनिया को शिमला से लाकर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज शाम को करीब चार बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
डॉक्टर के राणा के मुताबिक सोनिया गांधी के तबियत अब पहले से बेहतर है। इसलिए उन्हें शाम चार बजे डिस्चार्ज कर दिया गया है। डिस्चार्ज करने के वक्त उनकी तबियत में काफी सुधार हो चुका है। उन्हें फिल्हाल आराम की जरूरत है।