बोले रविशंकर: नोटबंदी से आतंकवाद और नक्सल पर नकेल कसी

 

लखनऊ। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद शनिवार को लखनऊ में आयोजित हिन्दुस्तान शिखर समागम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी की खाने की आदत पर नियंत्रण नहीं करना चाहती है। इसके अलावा नोटबंदी पर कहा कि इससे आतंकवाद और नक्सलवाद कम हुआ है।किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर कानून मंत्री ने कहा कि देश में कहीं भी किसान आत्महत्या करे, यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डेढ़ करोड़ स्कॉलरशिप की राशि सीधे अकाउंट में जा रही है।
उन्होंने कहा कि जब मोदी सरकार आई थी तब केवल तीन मोबाइल का निर्माण करने वाली कंपनियां थीं। लेकिन आज के समय में 104 कंपनियां हैं। हम देश के 6 करोड़ गांव के गरीबों को डिजिटली लिट्रेट करने जा रहे हैं। भारत लगातार डिजिटल पेमेंट का केंद्र बन रहा है।उन्होंने कहा कि केरल में युवाओं का ब्रेन वॉश करके आईएसआईएस के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लेकिन यूपी में नहीं हो रहा है। वहीं, जीएसटी के सवाल पर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 130 करोड़ के हिन्दुस्तान में अगर कोई सरकार दावा करती है कि उसके पास सभी जानकारी है तो यह गलत है। इसलिए जीएसटी में संसोधन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तीन साल की सरकार में एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।