राजनाथ बोले: गुड गर्वनेंस मतलब बीजेपी

 

लखनऊ। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां कहा कि लखनऊ महानगर में महापौर प्रत्याशी को जीतने से दुनिया की कोई ताकत नही रोक सकती, निकाय चुनाव में लोकतन्त्र में सही भूमिका निकाय चुनाव करता है जो जनता से सींचे जुड़ते है सीधे संवाद करता है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की अहमियत अन्य चुनाव से अधिक होती है निकाय चुनाव में जनता की सबसे लोकप्रिय पार्टी अगर कोई है तो भारतीय जनता पार्टी है लोगो का इसपर भरोसा है। विश्व की सबसे जानी मानी एजेंसी मूडीज ने अपनी रेटिंग में भारत का नाम लिया .लोगो ने मांन लिया की अच्छी सरकार देने वाली कोई पार्टी है तो वो भाजपा है जो गुड गवरनेंस दे सकती है। उन्होंने बताया कि मूडी एजेंसी ने कहा कि सबसे अधिक पूंजी निवेश की स्थिति भारत की है। राजनाथ ने कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ताओं का सम्मान है।