पूर्व सीएम एनडी तिवारी की तबियत नाजुक

 

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी ने आज यहां के एक निजी अस्पताल में फिजियोथेरेपी कराये जाने के दौरान प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया जिसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया।उनके सहायक ने यह जानकारी दी।92 वर्षीय नेता को मस्तिष्काघात आने के बाद 20 सितंबर को मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था।सहायक ने कहा, ‘‘शाम चार बजे जब तिवारीजी की फिजियोथेरेपी चल रही थी तब उन्होंने प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। वहां मौजूद उनके बेटे रोहित शेखर तिवारी ने तुरंत डॉक्टरों की टीम को सूचित किया।’’ इसके बाद तिवारी को आईसीयू में भर्ती किया गया।