मुसाफिरखाना में फिर बजा बृजेश का डंका: कांग्रेस हुई साफ

अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में हुए नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका लगा है।अमेठी की जायस नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर जहां भाजपा ने कब्जा किया, वहीं गौरीगंज सीट पर सपा ने जीत हासिल की। कांग्रेस ने नगर पंचायत अमेठी और मुसाफिरखाना अध्यक्ष पद के लिये उम्मीदवार नहीं उतारे थे।जायस नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के महेश प्रताप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के इशरत हुसैन को 507 मतों से हराया। गौरीगंज नगर पालिका अध्यक्ष सीट पर सपा की राजपति देवी ने बसपा प्रत्याशी तारा को 1395 मतों से हराया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी गीता चौथे स्थान पर रहीं।नगर पंचायत अध्यक्ष अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी राजेश मसाला की पत्नी भाजपा प्रत्याशी चंद्रमा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी लईक हवारी को 1035 मतों से हराया।मुसाफिरखाना नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश अग्रहरि ने 982 मतो से जीत कब्जा कर लिया है। आम आदमी पार्टी के फिरोज खान दूसरे स्थान पर रहे।