राहुल के चुने जाने पर अमेठी में जश्न: ढोल, ताशे और पटाखे

 

आशुतोष मिश्रा, अमेठी। राहुल गांधी सोमवार को कांग्रेस के निर्विरोध प्रेसिडेंट चुने गए। ताजपोशी का एलान होते ही अमेठी में कांग्रेस वर्कर झूमने लगे। सबसे पहले कांग्रेस वर्कर ने जमकर पटाखे छोड़े। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाईं। तिलोई में सांसद राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिलोई के राजीव गांधी स्मारक स्कूल में मिठाईयां बांटी गईं। अमेठी में कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि जश्न मनाते हुए अमेठी में कांग्रेस वर्कर ने 5 कुतंल लड्डू बांटे गए। सिर्फ गौरीगंज में बने ऑफिस में 50 किलो लड्डू बांटे गए। सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे के बीच गौरीगंज के सेंट्रल ऑफिस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 300 कांग्रेस वर्कर ने हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में 100 महिला वर्कर ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई महिलाएं पटाखे लेकर आई थी। राहुल की ताजपोशी के एलान पर आतिशबाजी की। अमेठी के साथ- साथ जायस, सरवन, जगदीशपुर, जामू, मुसाफिर खाना में भी जश्न मनाया गया।