गुजरात में लहरायेगा कांग्रेस का परचम: हिमाचल में कांटे की लड़ाई

अहमदाबाद से अर्जुन मिश्र। गुजरात में दूसरे चरण का चुनाव खत्म होने के बाद अब तमाम टेलीविजन चैनल्स और एजेंसियों की तरफ से किए गए सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को साफतौर पर बढ़त दिखाई जा रही है। मगर जनसंदेश न्यूज पोर्टल की ओर ली गयी लोगों की राय में गुजरात में गजब का मुकाबला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में 182 सीटों पर चुनाव हुआ था। पोर्टल के अनुसार यहां पर कांग्रेस को 105 से 115 सीटें मिल सकती है, जबकि बीजेपी को यहां पर 55 से 65 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर सकती है। अन्य को 10 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है।
वहीं हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो यहां कांटे की टक्कर है। बताया जा रहा है कि 68 में से भाजपा को 35 से 45 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा यहां कांग्रेस को 25 से 35 सीटें होने का दावा किया जा रहा है।