पंजाब और हरियाणा में कोहरे का सितम जारी

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में सर्दी की स्थिति बने रहने के बीच अधिकतर हिस्सों में आज कोहरा छाया रहा।मौसम कार्यालय ने यहां बताया कि दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से एक डिग्री सेल्सियस के बीच अधिक रहा।स्थानीय मौसम कार्यालय ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में हिसार सबसे सर्द इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था।भिवानी, रोहतक, करनाल, अमृतसर, अंबाला, पटियाला, सिरसा और पठानकोट में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.8, 7.9, 8.2, 8.4, 8.8, 9 और 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।