पूर्व राज्यपाल बील जोशी का निधन: सीएम दुखी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल बी0एल0 जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि बी0एल0 जोशी ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल से पूर्व दिल्ली के उप राज्यपाल, मेघालय तथा उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद का दायित्व निभाया था। उन्होंने राज्यपाल सहित विभिन्न उच्च स्तरीय पदों पर रहते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।