देशभर में क्रिसमस की धूम: पीएम मोदी ने किया विश

नई दिल्ली। देश से लेकर विदेश तक में क्रिसमस का खासा क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। ऐसे में भला अपने बॉलीवुड सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। क्रिसमस से न्यू ईयर के मौके पर लगभग सभी सेलिब्रिटीज काम पर ब्रेक लगा सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन पर निकल चुके हैं। ऐसे में सितारे काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। और साथ ही उनका क्रिसमस विश करने का अंदाज भी काफी निराला है। आज सुबह से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने अपने फैंस को क्रिसमस विश करते हुए फोटो शेयर किए हैं। क्रिसमस से पहले ही सितारे जश्न में डूब गए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई उनकी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि वह किस अंदाज में अपना क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। कैटरीना से लेकर आलिया भट्ट और रणवीर से लेकर नव्या नंदा सभी ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस विश किया है।