योगी बोले: खुद अपने जाल में घिर गयी कांग्रेस

एटा। सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाकर खुद अपने जाल में घिर गई। अगले चुनाव में फिर कांग्रेस को मार खानी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश के देवरिया में कुछ सरकारी प्राथमिक स्कूलों को आदर्श इस्लामिक प्राथमिक विद्यालय के रूप में नामकरण करने पर कहा कि इस प्रकार के किसी जाति धर्म पर स्कूलों का नामकरण नहीं करना चाहिए। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा इस पर कार्रवाई होगी। प्रदेश में शिक्षकों की फर्जी नियुक्तियों में भी कार्रवाई की जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान योगी ने कहा कि 16 महीनों में प्रदेश में और 4 साल से देश में मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार काम कर रही है। प्रदेश में बिना भेदभाव के कल्याणकारी योजनाएं सभी को मिलें, इसके लिए मैं निरीक्षण करने प्रदेश में घूम रहा हूं। एटा में दो दिन में महसूस किया कि ये जिला व्यापक उपेक्षाओं का शिकार रहा है। 1882 को स्थापित ये जनपद काफी पिछड़ा है। अब यहां मेडिकल कॉलेज मिलने जा रहा है। कासगंज के सोरों को पर्यटन के बेहतर स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। अयोध्या और मथुरा को नगर निगम के रूप में विकसित किया। काशी के विकास के नए युग की शुरुआत हुई है। चित्रकूट को भी विकसित किया गया। पहले की सरकारों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।