रणनीति बनाने में जुटीं प्रियंका: रैली की तैयारी

लखनऊ। शुक्रवार को दो दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचीं। स्वागत के बाद प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय न आकर दीपा कौल के घर गईं। यहां से प्रियंका गांधी प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पहुंचीं। आंबेडकर को पुष्पांजलि देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मिलीं। पहली बैठक रणनीति बनाने के लिए गठित कमेटी जितिन प्रसाद, नसीमुद्दीन सिद्दकी, राजीव शुक्ला, आरके चौधरी के साथ हो रही है। प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर राष्ट्रीय सचिव और विभिन्न प्रकोष्ठों-विभागों के साथ वह संगठन के कामकाज और 14 दिसंबर को नयी दिल्ली में प्रस्तावित भारत बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। प्रियंका गांधी सुबह एयरपोर्ट से सीधे पूर्व मंत्री दीपा कौल के गोखले मार्ग स्थित घर गईं। दीपा कौल पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीला कौल की बेटी हैं जो स्व. इंदिरा गांधी की नजदीकी रिश्तेदार थीं। प्रियंका गांधी जब दो अक्तूबर को लखनऊ आईं थीं तब वह घर देखने गई थीं। उनकी सहमति मिलने के बाद आवास का रंगरोगन करा दिया गया है।