गिरीराज का अरोप: सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बन रहा है

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लंबे वक्त से प्रदर्शन चल रहा है। इसी प्रदर्शन का एक कथित विडियो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस विडियो में प्रदर्शनकारी महिला कहते हुए नजर आ रही हैं कि हमें डराओ मत, हमारी शुरुआत सिर कटाने से होती है। विडियो को शेयर करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है, यहां सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, बता देना हम मुसलमानों ने लोरी नहीं सुनाई, अपने बच्चों को हमने ट्विंकल-ट्विंकल नहीं पढ़ाया। हमने अपने बच्चों को बचपन से करबला का वाकया सुनाया है।…करबला के नादाद में सिर्फ मर्दों ने नहीं बल्कि औरतों ने भी कुर्बानी दी थी…हमें डराओ मत, हमारी शुरुआत सिर कटाने से होती है।