पंजाब में लगा कफ्र्यू: देश में लॉक डाउन

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब में कफ्र्यू लागू कर दिया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छूट मिलेगी। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह आदेश दिया। देश में अब तक कोरोना संक्रमण के मामले बढक़र 415 हो गए हैं। रविवार रात तक संक्रमित लोगों की संख्या 360 थी। इन आंकड़ों में 41 विदेशी नागरिक और अब तक हुई सात मौत शामिल है। इससे पहले सोमवार सुबह केंद्र सरकार ने देश के 75 जिलों में जारी लॉकडाउन को लेकर राज्यों को पत्र लिखा था। केंद्र ने राज्य सरकारों से कहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बंद (लॉकडाउन) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।