राजमणि यादव बनाये गये बनारस के डीएम

up gov
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को देर शाम आधा दर्जन आईएएस अफ्सरों का तबादला कर दिया। बनारस की डीएम प्रांजल यादव को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। उनकी जगह राजमणि यादव बनारस के नये डीएम होंगे। एवी राजमौली को वेटिंगलिस्ट में डाल दिया गया है। विद्याभूषण को वाणिज्यकर विभाग में अपर आयुक्त का चार्ज दिया गया है। जेपी त्रिवेदी चिकित्सा शिक्षा विभाग के नये विशेष सचिव होंगे। इसके अलावा के विजयेन्द्र पाण्डियन को डीएम कासगंज बनाया गया है। इसके अलावा शासन ने 7 पीसीएस अफ्सरों का भी तबादला किया है।