ओवैसी को नहीं मिला फायदा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। रुझान अब धीरे-धीरे नतीजे में बदलने लगे हैं। अब तक 34 सीटों पर एनडीए गठबंधन को जीत मिली है। वहीं, 23 सीट महागठबंधन के खाते में गई है। इसके अलावा महागठबंधन को 91 सीटों पर बढ़त मिला हुआ है। 85 पर आरजेडी गठबंधन भी आगे चल रही है। एनडीए और महागठबंधन के इतर अनय की बात करें तो रुझानों में दस सीटें जाते दिख रही हैं। इनमें बीएसपी दो सीटों पर आगे चल रही है। इसके साथ ही ओवौसी की नेतृत्व वाली एआईएमआईएम को चार सीटों पर बढ़त मिली हुई है। एक पर लोजपा और बाकी अन्य के खाते में जाती दिख रही है।