देश में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित

लखनऊ। राजधानी में फिर प्रदूषण बढऩे लगा है। लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार को 343 रहा है। हालांकि प्रदेश के कई शहरों की तुलना में लखनऊ की हवा अभी राहत देने वाली है। देशभर में गाजियाबाद सबसे ज्यादा प्रदूषित मिला है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 444 हो गया है। प्रदेश में नोएडा दूसरे स्थान पर है। यहां का एक्यूआई 414 रहा है।
प्रदूषण एक बार फिर से बढऩे लगा है। प्रशासन इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इसकी वजह से काफी दिक्कतें हो रही हैं। दिल्ली, गाजियाबाद तथा नोएडा खतरनाक स्थिति में पहुंच गये हैं। यह गहरे लाल रंग जोन में आ गये हैं। कानपुर भी खतरनाक स्थिति के करीब आ गया। यहां का एक्यूआई बुधवार को 397 रहा है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 413 मिला है।