प्रियंका का हमला: योगी का मिशन शक्ति फेल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के संदर्भ में आरंभ किया गया मिशन शक्ति अभियान विफल साबित हुआ है।
प्रियंका गांधी ने बुधवार ट्वीट किया कि जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन विफल हो ही जाएंगे। उप्र में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति विफल रहा। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया एक युवती को जलाने वालों के खिलाफ एक महीने बाद मामला दर्ज हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।