जानिए आखिर क्यों सजाया जाता है क्रिसमस ट्री

डेस्क। प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला त्योहार क्रिसमस दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री लगाने और उसे सजाने की परंपरा है। वास्तु के अनुसार घर में क्रिसमस ट्री लगाने से कई तरह के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। नकारात्मकता दूर हो जाती है। माना जाता है कि स्वर्ग के दूतों ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में फर के पेड़ को रोशन किया था। क्रिसमस ट्री को ट्री ऑफ पैराडइज भी कहते हैं। माना जाता है कि क्रिसमस ट्री को मोमबत्ती से सजाने से बच्चों की उम्र लंबी होती है और घर में बरकत बनी रहती है। क्रिसमस ट्री लगाने से परिवार में प्रेम बढ़ता है। ध्यान रखें क्रिसमस ट्री का आकार तिकोना हो। घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा मौजूद है तो क्रिसमस ट्री उसे दूर कर देता है। क्रिसमस ट्री को घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए। इसे दीवार से सटाकर भी नहीं रखना चाहिए। क्रिसमस ट्री के आसपास अगर खुशबूदार मोमबत्ती लगाई जाएं तो और भी ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इस ऊर्जा से घर में मौजूद सभी लोगों का व्यवहार भी बदलता है। कभी भी मेन गेट के आगे क्रिसमस ट्री नहीं रखना चाहिए। क्रिसमस ट्री की सजावट में लगाए जाने वाले सितारे अंधेरे में रोशनी लाने का प्रतीक हैं। माना जाता है कि क्रिसमस ट्री पर छोटे सेंटा लगाने से कुछ अच्छा समाचार मिलता है। क्रिसमस के अवसर पर पूरे मन से क्रिसमस ट्री को सजाना चाहिए।