पीलीभीत में नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म

पीलीभीत। यूपी में पीलीभीत के पूरनपुर में दो सगी दलित नाबालिग बहनों के साथ ग्रामीण पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर एक किशोरी पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामले की शिकायत एसपी से की गई है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पूरनपुर में हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित अपनी नाबालिक पुत्रियों के साथ गांव के ही ग्रामीण के घर मजदूरी कर रही थी। आरोप है अधेड़ ने इसका फायदा उठाकर दोनों किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर एक किशोरी पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे वह घायल घायल हो गई। महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। परेशान किशोरियों ने मां के साथ एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हजारा थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया जिस ग्रामीण पर आरोप लगाया गया है। उसकी उम्र लगभग 60 साल है। दो साल पहले उसने मजदूरी पर इन लोगों को रखा था। अब यह लोग उसकी जमीन और घर पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर झूठी शिकायत की जा रही है।