ठंड और कोहरे से कांपा उत्तर भारत

नई दिल्ली। गुरुवार सुबह दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में कोहरे की घनी चादर देखने को मिली। दिल्ली में एक बार फिर कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड देखी जा रही है, कुछ दिनों की राहत के बाद अब दिल्ली में भीषण सर्दी की एंट्री हो गई है। सुबह के समय दिल्ली की बहुत-सी जगहों में विजेबिलेटी कम दर्ज की गई। कोहरा इतना घना कि 10 से 15 मीटर दूर तक भी कुछ देखना मुश्किल हो गया।
कोहरे के साथ-साथ दिल्ली में शीत लहर की भी वापसी हुई है, गुरुवार सुबह दिल्ली का तापमान 5.4 दर्ज किया गया, मौसम विभाग ने कहा है कि आज राजधानी का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिन तक सर्दी का ये सितम बना रहेगा। मैदानी इलाकों में शीत लहर के चलते रहने की संभावना है जिससे तापमान नीचे ही बना रहेगा। शीत लहर की स्थिति वापस आ गई है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार जब ठंडी हवाएं चलने के बाद तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाता है तो ढ्ढरूष्ठ शीत लहर की घोषणा कर देता है।