बजट सत्र से पहले विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

लखनऊ। यूपी विधानमंडल का आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था और किसानों के आंदोलन को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा किया। विधायकों ने चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना भी दिया। इस दौरान पुलिस से भी काफी नोकझोंक हुई। सपा विधायकों के हाथों में पेट्रोल-डीजल में मूल्य वृद्धि के खिलाफ तख्ती भी हाथ में थी।