किसानों ने रोकी रेल: ट्रैक्टर से जायेंगे बंगाल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ 40 किसान संगठनों के शीर्ष नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज यानी गुरुवार को 12 बजे से 4 बजे के बीच देशभर में रेल का चक्का जाम किया जा रहा है। वहीं राकेश टिकैत ने एलान किया कि वह लोग ट्रैक्टर से बंगाल भी जायेंगे।
पटना से लेकर दिल्ली और अंबाला तक में रेल रोको आंदोलन का असर दिखा। पटना में ट्रेनें रोकी गईं हैं, वहीं दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है। रेल रोको आंदोलन का सबसे अधिक असर दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-जम्मू, दिल्ली-भोपाल, व दिल्ली-हावड़ा रूट पर पड़ा। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। किसानों का आंदोलन देशभर में लगभग शांतिपूर्ण रहा। कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की जरूर हुई।