सर्दी खत्म होते ही सस्ता होगा तेल

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सर्दियां खत्म होने पर तेल के दामों में भी नरमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस सीजन में तेल की कीमतें बढ़ जाती है। कई शहरों में तेल की कीमतों के 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचने के बाद विपक्ष द्वारा विरोध प्रदर्शन चल रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम मूल्य में वृद्धि ने उपभोक्ताओं को भी प्रभावित किया है। सर्दियों के जाते ही कीमतें थोड़ी कम हो जाएंगी। यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला है। मांग बढऩे के कारण कीमतें बढ़ी हैं। यह सर्दियों में होता है और आगे कीमतों में कमी आएगी। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल, 90.93 प्रति लीटर और डीजल 1 81.31 पर बिक रहा था, जबकि मुंबई में पेट्रोल 97.34 और डीजल 88.44 प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का मूल्य, 94.68 प्रति लीटर और डीजल का 84.20 प्रति लीटर है। बंगलुरु में पेट्रोल 93.98 और डीजल 86.21 में बिक रहा है।