जानिए आज ग्रहों की चाल: किस राशि को लाभ

डेस्क। ग्रहों की स्थिति-आज की तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण है। तीन, तीन और इक्कीस, तीनों का मूलांक तीन होता है। यह गुरु प्रधान कुंडली के लिए बड़ी अच्छी बात होगी जैसे मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन। ये यदि कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो करें, अच्छा होगा। चंद्रमा तुला राशि में बिल्कुल बैलेंस वाली स्थिति में हैं। कुछ लोगों के लिए ये बहुत अच्छी स्थिति है। मंगल और राहु अभी भी अंगार योग बनाकर चल रहे हैं। ये रक्त को संक्रमित करने वाली स्थिति है। ये थोड़ा खराब स्थिति है। सभी को थोड़ा बचकर पार करना होगा। चंद्रमा, तुला राशि में हैं। बुध, गुरु और शनि मकर राशि में हैं। सूर्य और शुक्र कुंभ राशि में चल रहे हैं। कुल मिलाकर जनमानस के लिए अभी बहुत अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी।
राशिफल-
मेष-आनंददायक जीवन गुजारेंगे। व्यवसायिक स्थिति में लाभ होगा लेकिन शारीरिक स्थिति अभी भी मध्यम बनी हुई है। ध्यान रखें। लाल वस्तु पास रखें। मां काली की अराधना करें।
वृषभ-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। अच्छी स्थिति दिख रही है। प्रेम, व्यापार सब कुछ अच्छा है। स्वास्थ्य पर लेकिन ध्यान देने की जरूरत है। मां काली की अराधना करें। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-आपस में तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। प्रेम में अनबन, भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेना, जैसी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। मां काली की अराधना करें।
कर्क-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी की स्थिति बन रही है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कलह न हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, व्यापार अभी बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। मां काली की अराधना करें। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह-आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। उर्जावान बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा अभी नहीं चल रहा है। सफेद वस्तु को काली मंदिर में अर्पित करना आपके लिए अच्छा होगा।
कन्या-धन का आगमन बना रहेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। बहुत अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। ओज, तेज बना रहेगा। सब कुछ बहुत अच्छा है। व्यापार, प्रेम, स्वास्थ्य अद्भुत है। मां काली की अराधना करें।
वृश्चिक-खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। नेत्र विकार हो सकता है। तन, मन और प्रेम परेशान रहेगा। थोड़ा बचकर पार करें। अभी आपका सपोर्ट सिस्टम गड़बड़ चल रहा है। बचकर पार करें। भगवान शिव की शरण में बने रहें। मां काली की अराधना करते रहें। अच्छा होगा।
धनु-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान रखें। बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। केसर का तिलक लगाएं। बजरंग बली की अराधना करें।
मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। धनागमन बना रहेगा। व्यवसायिक लाभ होगा। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत चल रहा है। मां काली की अराधना करें।
कुंभ-जोखिम से उबर चुके हैं। परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। अच्छे दिनों की ओर जा रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा चल रहा है। कोई जोखिम नहीं है। गणेश जी की वंदना करें।

मीन- परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। चोट लग सकती है। कोई आक्षेप लग सकता है आप पर। प्रेम बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक है। मां काली की अराधना करें। सफेद वस्तु का दान करें। अच्छा होगा।