अखिलेश की जोड़ी अबकी आरएलडी के साथ

लखनऊ। विस चुनाव 2022 के लिए सपा-रालोद के गठबंधन पर मुहर लग गई है। आने वाले विधानसभा चुनाव दोनों साथ मिलकर लड़ेंगे। शुक्रवार को टप्पल में हुई महापंचायत में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इसकी घोषणा कर दी। सपा-रालोद का गठबंधन 2022 चुनाव तक रहेगा या नहीं। इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा का गठबंधन टूट गया था। बसपा ने भले ही गठबंधन से किनारा किया हो लेकिन समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की दोस्ती अभी तक बरकरार है। रालोद नेतृत्व की ओर से उपचुनाव में भी गठबंधन कायम रखने का दावा किया गया था। हालांकि कुछ सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम को लेकर गठबंधन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। शुक्रवार को टप्पल में हुई किसान महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह एतिहासिक जगह किसान आंदोलन की एतिहासिक भूमि है। यहां हमारे जितने लोग बैठे हैं, उन बुर्जुगों ने चौ. चरण सिंह को देखा है। उनके परिवार, पार्टी के लोग हमारे गठबंधन में हैं। ये लोहिया के लोग हैं, नेताजी के लोग हैं। लोहियाजी व नेताजी के सिद्धांतों पर चलने वाले हैं। यह कहकर सपा सुप्रीमो ने 2022 के लिए रालोद के साथ गठबंधन कर चुनाव लडऩे का भी ग्रीन सिग्नल दे डाला।