कांग्रेस ने भी बंगाल-असम के फाइनल किये नाम

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी फाइनल करना शूरू कर दिए हैं। शनिवार रात पार्टी ने पश्चिम बंगाल के 13 और असम के 40 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। बंगाल में जिन 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की गी है, उनमें 5 उम्मीदवार पहले चरण के हैं, जबकि अन्य आठ उम्मीदवार दूसरे चरण के। कांग्रेस से पहले शनिवार को ही भाजपा ने भी प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शुक्रवार को ही प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने मोयना सीट ने माणिक भौमिक को टिकट दिया है। बाघमुंडी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार नेपाल महतो हैं। असम में 40 कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, गोहपुर से लड़ेंगे रिपुन बोरा वहीं असम के 40 प्रत्याशियों की लिस्ट के मुताबिक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा गोहपुर और वरिष्ठ नेता देबब्रत सैकिया नाजिरा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने राणा गोस्वामी को जोरहट, शुभ्रमित्र गोगोई को शिवसागर, राजकुमार नीलनेत्र नियांग को डिब्रूगढ़ और शिवनाथ चैतिया को डिग्बोई से प्रत्याशी बनाया है। बता दें, बंगाल में कांग्रेस ने वामदलों के साथ मिलकर चुनाव लडऩे का फैसला किया है। हालांकि अब तक पार्टी का कोई बड़ा चेहरा यहां नहीं पहुंचा है। राहुल गांधी तमिलनाडु और केरल के दौरे पर है। वहीं प्रियंका गांधी शनिवार को असम में थीं।