सोना कितना सोणा है: लगातार गिर रहे हैं दाम

डेस्क। सोने की कीमतों में गिरावट का दौरा जारी है। शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और 10 ग्राम सोने की कीमत 44,000 रुपए से नीचे आ गई। हाल के दिनों में सोना अपने उच्चतम स्तर 56,254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था और आज की स्थिति में 12,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। इससे उन परिवारों ने राहत की सांस ली है, जहां आने वाले सीजन में शादी होना है। वहीं सराफा कारोबारियों के चेहरे भी खिले हैं। शनिवार को 22 कैरेट सोना 43,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 43,430 रुपए पर आ गया है। इस तरह सोने के दाम 10 माह में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। बाजार के एक्सपट्र्स बता रहे हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत गिरने का असर भारत में भी दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में यह सिलसिला जारी रह सकता है। इससे पहले शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 0.2त्न घटकर 1,693.79 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गई थी। बता दें, इस सप्ताह सोना 2त्न से अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 0.2त्न की उछाल के साथ 25.35 डॉलर प्रति औंस हो गई। शनिवार को अमेरिका में सोने का कारोबार 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 1,701.06 डॉलर प्रति औंस पर हुआ। वहीं चांदी का कारोबार 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 25.24 डॉलर के स्तर पर हो रहा है।