त्रिवेन्द्र की जगह सतपाल हो सकते हैं यूके सीएम

देहरादून। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें दो दिन बाद आज सोमवार से फिर तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। वहीं, आज शाम को पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक भी है। बैठक में इस बात पर फैसला होगा कि उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन किया जाए या फिर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आगामी चुनाव तक बरकरार रखा जाए। बता दें कि अगले साल 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव भी हैं। अगर पार्टी हाई कमान नेतृत्व परिवर्तन करने का मन बनाता है तो सूत्र बताते हैं कि सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रेस में सबसे आगे हैं।