रहिए तैयार : एमपी-एमएलए ले जाएंगे वैक्सीनेशन सेंटर

लखनऊ। प्रदेश भाजपा सेवा ही संगठन के विचार को आगे बढ़ाते हुए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में पूरे जी-जान से जुटेगी। सांसद, विधायक, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की ड्यूटी वैक्सीनेशन केंद्रों पर लगेगी। वहां की व्यवस्थाओं को नजर रखते हुए ये जनप्रतिनिधि बुजर्गों व बीमार व्यक्तियों को वैक्सीनेशन केंद्र तक लाने और वापस घर भेजने की व्यवस्था करेंगे। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से वैक्सीनेशन केंद्रों पर पर चलने वाले इस जनसेवा अभियान का मानीटरिंग की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन में भाजपा नेता व कार्यकर्ता पूरे समर्पण भाव से जनता की सेवा में लगेंगे। वैक्सीन अधिक से अधिक लोग लगवाएं इसके लिए जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा। वैक्सीनशन केंद्र पर लोग जाकर वैक्सीन लगवाएं इसके लिए प्रचार-प्रसार भी पार्टी करेगी।