पुलिस सिपाही भर्ती का पेपर हो गया है आउट? : राजद

पटना। बिहार में केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से आयोजित बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2021 का पेपर आज चल रहा है। पहली पाली की परीक्षा हो गई है वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से होगी। इस संबंध में राजद ने ट्वीट किया है कि केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का दोनों पेपर कथित रूप से आउट कर वायरल किया जा चुका है। सरकार बताए क्या यह सही है? सरकार का यह नालंदा मॉडल कब तक चलेगा? कब तक बिहार की प्रतिभाओं के साथ खिलवाड़ होता रहेगा? केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का दोनों पेपर कथित रूप से आउट कर वायरल किया जा चुका है।