महाराष्ट्र में 25 हजार से ज्यादा नए केस

मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन 25 हजार से अधिक कोरोना केस सामने आए हैं। साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को राज्य में 25,681 मरीज मिले जो गुरुवार के आंकड़े से कुछ ही कम है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 70 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दिन पहले 58 लोगों ने जान गंवाई थी। लगातार दूसरे दिन 25 हजार से अधिक केसों के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढक़र 24 लाख 22 हजार 21 हो गई है। आज 14,400 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और इनकी संख्या बढक़र 21,89,965 हो गई है। यहां अब तक कुल 53,208 लोगों की मौत हो चुकी है तो राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 1,77,560 है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी संक्रमण की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। पिछले 24 घंटे में यहां 3062 लोग संक्रमित हुए हैं और यहां संक्रमितों की संख्या बढक़र 3,55,897 हो गई है। इस दौरान यहां 10 लोगों मौत हुई है। अब तक यहां 11,565 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 20,140 एक्टिव केस हैं।