दिल्ली में आज बरसेंगे बादल: मौसम लेगा करवट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली प्रादेशिक मौसम विज्ञान की तरफ से जारी पूर्वानुमान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से सोमवार से बुधवार तक बारिश का अनुमान है। जिसके तहत सोमवार व मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही 30 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से बारिश होने के आसार हैं। वहीं बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। प्रादेशिक मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सामान्य अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक है, लेकिन मौसम में बदलाव के साथ ही दिल्ली के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकेगी। जिसके तहत दिल्ली का अधिकतम तापमान 3 डिग्री से अधिक की गिरावट के साथ गुरुवार तक 32 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर अधिकतम तापमान में धीरे -धीरे बढ़ोतरी होगी।