संगोष्ठी में व्यापारियों ने रखी अपनी समस्याएं

मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित एक बैंकट हॉल में उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य दिनेश चंद गोयल मुख्यमंत्री के ओएसडी अजय सिंह एवं अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपी चंद्र अग्रवाल के अलावा कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में गोपीचंद अग्रवाल, एके त्यागी, मनोज गर्ग, डॉ पवन सिंघल, पंकज गर्ग , मुकेश भटनागर,विनोद जिंदल, हरिओम सिंघल, राजकुमार गर्ग, शिव कुमार, मनोज सिंघल, अरुण भटनागर ,अनिल शर्मा तथा अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे ।