बीजेपी नेता अशोक संत दोबारा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने

दिनेश शर्मा, गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थाई आमंत्रित सदस्यों की घोषणा 21 मई 2021 को की गई। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक संत, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा को दूसरी बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। अशोक संत के व्यक्तित्व की पहचान स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर एक जुझारू,निर्भीक,दूरदृष्टा, कर्मठ,पार्टी के लिए समर्पित नेता के रूप में स्थापित है। अशोक संत सामाजिक सेवा में विभिन्न पदों पर पदासीन रहकर विभिन्न रूप से सेवा कर रहे हैं तथा राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों की समस्याओं का समाधान करने को प्रयास रत हैं। अशोक संत को गाजियाबाद जिले के तहबाजार व्यापारियों की समस्याओं को शासन प्रशासन के सम्मुख प्रमुख रूप से उठाने का श्रेय जाता है।