इंडिया ब्रेनी ब्यूटी-21 पेजेंट का शानदार फिनाले समारोह

अनिल बेदाग़, मुम्बई। इंडिया ब्रेनी ब्यूटी अर्चना जैन और राबिया पटेल के दिमाग की उपज है। यह शो अर्चना जैन द्वारा आयोजित किया गया था और इसका मिशन व्यक्तिगत और पेशेवर विकास के लिए सपने देखने वाली महिलाओं का पोषण और समर्थन करना है, और बड़े पैमाने पर उन्हें योगदान देना है। इंडिया ब्रेनी ब्यूटी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए फ्लोरियन फाउंडेशन से जुड़ी हुई है और उनकी सफलता की कहानियों को साझा करने में भी उनकी मदद करती है। नयह शो फैशन, महिला सशक्तीकरण और जीवन के सभी क्षेत्रों से महिलाओं को प्रेरित करने के लिए रैंप पर आत्मविश्वास के साथ वॉक करने के लिए था। इंडिया ब्रेनी ब्यूटी पेजेंट भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस शो की मेजबानी इंटरनेशनल सेलेब एंकर सिमरन आहूजा ने सेंट रेजिस मुंबई में की थी। कोरोना काल को देखते हुए यहां कोविड 19 के सभी नियमों और गाईडलाइंस को फॉलो किया गया था। यहां आए सभी मेहमानों ने फेस मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया और सोशल डिस्टेंस का विशेष खयाल रखा गया था।
फाइनलिस्टों ने डिज़ाइनर वियर ब्रांड रंगा चक्र, पपराज़ी क्लोसेट और हीना बाफना के साथ तीन राउंड के लिए रैंप वॉक किया लोकप्रिय सेलेब शाइना एनसी यहां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी। इनके अलावा राकेश अग्रवाल, मंजू लोधा, श्याम सिंघानिया, इवांका दास, नैतिक नागदा और मितेश मेहता भी अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस ब्यूटी पेजेंट को डॉ मिक्की मेहता, ओजस रजनी, दैवता पाटिल, सलीम असगर अली, उषा छेड़ा, अनुषा श्रीनिवासन अय्यर और एकता जैन ने जज किया। पेजेंट के विजेताओं में हिमानी भानुशाली (विजेता) देवांगना चौहान (फस्र्ट रनर अप) चेरिल डी’मेलो (2 रनर अप) शामिल हैं। विवाहित महिला वर्ग में 3 विजेता रहीं। रीना बिरजे (विजेता) महालक्ष्मी कृष्णन (प्रथम रनर अप) पूर्वी गाडा (2ठ्ठस्र रनर अप) तथा स्पेशली एबल्ड संजना फेरवानी को एक विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।