आप का आरोप: बीजेपी को मिल रहे बैक डोर से फार्म

लखनऊ। आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव में जोर-शोर से उतर चुकी है। गुजरात नगर निकाय चुनाव में मिली बड़ी सफलता के कारण पार्टी को उम्मीद है कि यहां भी परिणाम उसी तरह रहे तो अगले साल उसका फायदा मिल सकता है। बुधवार को पार्टी ने जिला पंचायत, बीडीसी सदस्य और प्रधान पदों के लिए 500 प्रत्याशियों की सूची जारी की। बड़ी बात यह है कि इनमें कई प्रत्याशी सांसद और विधायक के लिए मैदान में उतर चुके हैं।
पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि जिलों में केवल एक ही खिडक़ी से पंचायत के फॉर्म मिल रहे हैं। सत्ताधारी लोग बैक डोर से फॉर्म ले रहे लेकिन हम लोगों को नही मिल रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि मात्र पांच दिन प्रचार के लिए मिल रहे हैं। 11 को सिम्बल मिल रहा और 17 को प्रचार बन्द हो रहा है। ये ऐसा पहला चुनाव होगा, जिसमें केवल 5 दिन मिल चुनाव लडऩे के लिए प्रत्याशियों को मिलेंगे। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे में गरीब प्रत्यशी कैसे चुनाव लड़ेगा। निर्वाचन आयोग इस पर पुनर्विचार करे। संजय सिंह ने कहा कि हम लोग अपील करते हैं कि जो लोग प्रचार करना चाहे उनके प्रचार को बाधित न किया जाए। अंतिम समय में सभा के लिए अनुमति न मिले।
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियो के साथ जो पश्चिम यूपी में हो रहा है, वो गलत है लेकिन सरकार को सोचना चाहिए किसान और निजीकरण को लेकर आम लोगों परेशान क्यों हैं। कहा कि योगी जी दूसरे प्रदेशों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश उनके ध्यान में नहीं है। ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी कैंसल कर दी गई। अब उनसे न्याय की उम्मीद लोगों को नहीं है।